रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा: डीएम आरिफ अहसन की अध्यक्षता में शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया. आज के जनता दरबार में कुल 37 आवेदन प्राप्त हुये. जिसमें अधिकांश मामलें जमीन संबंधी थे, मृत्यु होने के उपरांत मुआवजा दिलाने, फर्जी शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई करने, गलत रूप से सेविका का चयन करने, घर से बाहर निकालने, जमीन मापी कराने, छात्रवृति उपलब्ध कराने, रोड एवं नाला का निर्माण करने, धान काटने संबंधी मामले, मृतक वंदना कुमारी के संबंध में, फसल छति का लाभ दिलाने, होडिंग कायम करने, बुढ़े पिता को भरण-पोषण करने इसके अलावे कई संबंधित मामलें जिला जनता दरबार में आया था.
*डीहा के फरियादि ने जमीन मापी का किया मांग*
अरियरी के डीहा निवासी तनिक यादव ने मांग किया है कि मेरे निजी जमीन को फिर से मापी कराया जाय. जबकि सलेमपुर सिझौड़ी निवासी रामाराम द्वारा बताया गया कि मेरे निजी जमीन को रघुनंदन यादव के पुत्र नंदकिशोर यादव द्वारा जमाबंदी कायम कर लिया गया है. कुसुम्भा निवासी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि मेरे जमीन को अंचलाधिकारी द्वारा बक्फबोर्ड का है इसलिए इस जमीन का दाखिल खारिज नहीं किया जा सकता है. ग्राम जाफरपुर निवासी बताया गया कि मेरे निजी जमीन को सरकारी अमीन द्वारा नापी की गई है लेकिन सलेन्द्र सिंह द्वारा उस मापी को नहीं मान रहे है इसलिए उनके द्वारा फिर सभी मापी कराने को कहा जा रहा है। लुटौत निवासी धीरज कुमार (मृतक वंदना कुमारी का भाई) बताया गया कि डाॅ॰ कृष्ण मुरारी एवं उसके कर्मी पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. ग्राम अस्थावाॅ निवासी प्रेमलता कुमारी द्वारा बताया गया कि मेरे पति का देहांत मिशन चैक बरबीघा के पास हुई थी लेकिन मुझे अभी तक मुआवजा की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्राम कैमरा निवासी गोपाल कुमार द्वारा बताया गया है कि सहायक शिक्षिका जूही कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैमरा का इन्टर प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है एवं सरकारी राशि का भी उनके द्वारा गमन कर ली गई है। ग्राम चाॅदी निवासी अर्पणा कुमारी द्वारा बताया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-98 पर मेधा सूची में गड़बड़ी होने के कारण वरीयता क्रम में मेरा नाम नहीं आया जिसके कारण सुषमा कुमारी का सेविका के पद पर चयन किया गया। पानापुर निवासी नवीन कुमार द्वारा बताया गया कि अपने जमीन पर मकान बना रहे है जिसपर आमजनों द्वारा प्रतिबंध लगाया जा रहा है। धरमपुर निवासी बादो राम ने छात्रवृति दिलाने हेतु जिला पदाधिकारी महोदय से अनुरोध किया गया है। धनकौल निवासी बैजू देवी द्वारा बताया गया है कि मेरे निजी जमीन के सामने पशुराम महतो, शालीग्राम महतो आदि लोगों के द्वारा छज्जा निकाला जा रहा है। शंकर राम द्वारा बताया गया है कि वार्ड कमिशन एवं ठिकेदारों द्वारा उचित रूप से रोड एवं नाली का निर्माण नहीं किया जा रहा है साथ ही नल-जल का पानी बीच सड़क पर बह रहा है। बेलछी निवासी राजेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया है कि मेरे जमीन में लगे धान की फसल को काटने से आनंद कुमार, बबन कुमार द्वारा रोका जा रहा है। ग्राम गुन्हेसा निवासी जयराम सिंह द्वारा बताया गया है कि प्रकृति प्रकोप के कारण मेरे फसल बर्बाद हो गया है इस हेतु जाॅच कराकर फसल क्षति का लाभ दिलाने का अनुरोध किया गया है। पुरानी शहर बरबीघा निवासी सुजाता कुमारी द्वारा बताया गया है कि मेरे खरीदगी जमीन को सुरेश महतो द्वारा जमीन को अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। 
*जनता दरबार में प्राप्त आवेदनो का डीएम ने किया समीक्षा*
जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन ने जिला जनता दरबार में प्राप्त आवेदन को लेकर जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा भी किया. बरबीघा और अरियरी अंचलाधिकारी द्वारा अगले बैठक की तुलना में अच्छा काम करने की बात कही गई. शेष आवेदनों को और तेजी से निष्पादित करने को भी कहा गया. कुल 288 आवेदन प्राप्त किये गये जिसमे 282 आवेदन को निष्पादित किया गया तथा शेष 06 आवेदन लंबित है. जिला जनता दरबार में उपस्थित लोगों से बारी-बारी से सभी आवेदकों को अपने पास बुलायें एवं आवेदनों को देखें तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय निष्पादित करने हेतु निदेश दिया गया. तथा संबंधित पदाधिकारियों विभागवार लंबित आवेदनों ससमय निष्पादित करने को भी कहा गया.
डीएम के अलावे जिला स्तरीय सभी अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर अपर समाहर्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार समाहर्ता-सह-जिला गोपनीय पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता, के साथ-साथ जिलास्तरीय पदाधिकरी, एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी आदि उपस्थित रहे.









