केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 10 दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त

 रिपोर्ट – सुनील कुमार

शेखपुरा:- मंडल कारा में केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर सेटी) में 10 दिवसीय कुक्कुट पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया जिसके उपरांत मुख्य अतिथि मंडल कारा के उपाधीक्षक जनार्दन कुमार एवं चितरंजन कुमार संस्थान के वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार  के द्वारा सभी को प्रमाण पत्र निर्गत किया गया प्रशिक्षक नालंदा जिले के रजनीकांत वर्मा के द्वारा सभी को मुर्गी में होने वाले रोग, मुर्गी का खानपान, मुर्गी का रखरखाव  , अंडा उत्पादन, मुर्गी पालन का लाभ इत्यादि के बारे में बताया गया एवं मुख्य अतिथि के द्वारा बताया गया कि सभी प्रशिक्षणार्थी जब जहाँ कारागार से बाहर जाएंगे तो वे अपना खुद का मुर्गी फर्म एवं छोटे स्तर से ही  अपना विजनस अपने जीवन में बदलाव लायेगे. मौक़े पर अधिकारी नें बताया की स्वरोजगार प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना जीवन यापन सुचारु चला सकते हैं. उन्होंने बताया की जहाँ आर्थिक सहयोग की आवश्यकता हो तो आप लोग केनरा बैंक के एल डी एम एवं निर्देशक से कार्यालय से सम्पर्क करें I

Leave a Comment