देखें जिला के कौन से शिक्षक- राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित टीवीटी अवार्ड 2024 के लिए चयनित हुए

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – बिहार के प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह टीबीटी अवार्ड 2024 के लिए शेखपुरा जिले के तीन शिक्षकों का चयन किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान बिहार के उन सरकारी शिक्षकों को प्रदान किया जाता है जो विद्यालय अवधि के बाद भी लगातार नवाचारी ऑनलाइन शिक्षण देने का काम करते हैं। अत्यंत कठिन प्रक्रियाओं से गुजरते हुए प्रतियोगी माहौल में इन शिक्षकों का चयन किया जाता है इसी कड़ी में शेखपुरा जिले से तीन शिक्षकों का चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। इन शिक्षकों में बरबीघा प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के गोपाल अरियरी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलछी की ममता कुमारी एवं अरियरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दाऊदपूरा इटावा की सावित्री कुमारी है जिन्होंने पूरे जिला का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है जिससे शेखपुरा जिले के शिक्षकों में काफी उत्साह का माहौल है इन्हें विद्यालय स्तर पर भी इस अवार्ड की प्राप्ति हेतु सम्मानित किया जा रहा है। टीबीटी अवार्ड 2024 इस बार 15 सितंबर को पटना लॉ कॉलेज के प्रेक्षालय में आयोजित किया जा रहा है जिसमें बिहार के सैकड़ों शिक्षक भाग लेंगे इस कार्यक्रम में बिहार शिक्षा विभाग के 40 से अधिक राज्य स्तरीय पदाधिकारियों एवं शिक्षाविदों का आगमन एवं आशीर्वाद होता है। यह प्रतिष्ठित सम्मान “द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेर्क्स” समूह के द्वारा दिया जाता है जो सरकारी विद्यालय के शिक्षकों के ऑनलाइन शिक्षण का सबसे बड़ा मंच है। इस मंच से बिहार के 38000 शिक्षक जुड़े हुए हैं तथा 2 लाख से अधिक बच्चों को व्हाट्सएप समूह एवं विभिन्न ऑनलाइन मंचों के द्वारा शिक्षक गतिविधियों से लाभान्वित करते हैं। हाल ही में बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय के द्वारा भी इस समूह को आशीर्वचन प्राप्त हुआ है। टीबीटी अवार्ड 2024 में इन शिक्षकों का शामिल होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

Leave a Comment