रिपोर्ट:- सुनील कुमार

वादा के मुताबिक गरीबों को दो लाख रुपया दे बिहार सरकार – विजय कुमार
शेखपुरा- हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत प्रखंड सह अंचल मुख्यालय के समक्ष भाकपा माले के बैनर तले 13 सितंबर 2024 को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।इसकी तैयारी को लेकर चेवाड़ा में एक बड़ी बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव विजय कुमार विजय ने कहा की 13 सितंबर 2024 को प्रखंड कार्यालय चेवाड़ा के समक्ष एकदिवसीय धरना का आयोजन किया जाना है धरना के माध्यम से मांग करेंगे की महा दलित परचाधारी परिवारों को भूमि पर दखल कब्जा दिलाने, सभी भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन देने आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने और सभी गरीब परिवारों को 72000 से नीचे आय प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित आवेदन सौंपेंगे। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि गरीबों के खून चूसने वाली मशीन स्मार्ट मीटर वापस ले सरकार। उन्होंने बताया की 72 हजार से कम का आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए और 5 डिसमिल जमीन एवं आवास की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर गरीब लोग आवेदन तैयार कर रहे है जो एकमुश्त चेवाड़ा सीओ को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के गरीबों ने ठान लिया है कि नीतीश–मोदी के वादा को अब जुमला नहीं बनने देंगे। इस बैठक में माले नेता कमलेश प्रसाद, प्रदीप मांझी, देवी मांझी, रामचंद्र मांझी, महिला नेत्री कारी देवी, आसमानी देवी, सुनीता देवी, सैरा देवी, मंजू देवी सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









