देखें शहर के किस विधालय में आयोजित हुआ मोटिवशनल कार्यक्रम

मन वह सेतु है जो हमारे शरीर व आत्मा को जोड़ता है- मनुकूल ठाकुर,माइंड ट्रेनर व स्पीकर

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा:- स्थानीय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पीएमश्री योजना के अंतर्गत एक्सपर्ट टाक में देश के जाने माने माइंड ट्रेनर,मोटिवशनल स्पीकर व काउंसेलर मनुकूल ठाकुर ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने के दौरान उक्त बातें कहा।विद्यालय में होने वाले दो दिवसीय माइंड ट्रेनिंग कार्यक्रम में श्री ठाकुर ने माइंड ट्रैनिंग, कैरियर काउन्सलिंग और और हेल्थ और हाइजीन विषय पर उत्कृष्ट तरीके से बच्चों को प्रशिक्षण दिए।दर्जनों उदाहरणों द्वारा अपने गायन,नृत्य और अपने शैली में वक्तव्य से सभी को प्रेरित किया। इसके पहले प्राचार्य बिनय कुमार ने प्रशिक्षक श्री ठाकुर व दूसरे प्रशिक्षक श्रीमती कंचन को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।प्राचार्य ने कहा कि ऐसे एक्सपर्ट टॉक से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चे भावनात्मक रूप से संतुलित होते हैं। दोनो दिन सभी छात्र काफी गंभीर लेकिन सक्रिय रूप से मंत्रमुग्ध होकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाए। कार्यक्रम प्रभारी विजय शंकर सिंह व अमित कुमार सहित सुनील कुमार,ममता कुमारी, समीना सिद्दिक्की, कौशल्या कुमारी,विकास साहू,राम प्रकाश यादव,संजय कुमार,रंजन कुमार, मोहम्मद शहजाद रुम्मन,निधि शर्मा आदि सहित सभी बच्चे मौजूद थे ।यह जानकारी विद्यालय के वरीय अंग्रेजी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार साह ने दी।

Leave a Comment