रिपोर्ट :-सुनील कुमार

शेखपुरा:- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला स्तर पर चलाए जा रहे व्यापक अभियान की शुरुआत जवाहर नवोदय विद्यालय शेखपुरा में उप विकास आयुक्त शेखपुरा द्वारा अल्वेंडाजोल की गोली स्वयं खाकर विधिवत् रूप से की गई। इसके पूर्व अपर मुख्य चिकित्सक पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त महोदय एवं वरीय उप समाहर्ता कोे पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ॰ अशोक कुमार सिंह, द्वारा बताया गया कि कृमि मुक्ति हेतु।अल्वेंडाजोल की दवा 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के जिला के लगभग 04 लाख बच्चो को आज खिलाई जा रही है। सभी छात्र/छात्रा को अल्वेंडाजोल की दवा खाना खाने के बाद ही खाने की सलाह दी गई।
उनके द्वारा बताया गया कि सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी आज इस दवा को खिलाया जाना है ,जिसके लिए मेडिकल एवम शिक्षा विभाग की टीम काम कर रही है । किसी कारणवश कोई भी बच्चे दवा लेने में छूट गये है ,वैसे बच्चों को चिन्हित कर 11 सितम्बर 2024 को दवा का सेवन कराया जायेगा।उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा बताया गया कि कृमि ऐसे परजीबी है जो मनुष्य के आंत में रहते है और जीवित रहने के लिए मानव शरीर के जरूरी पोषक तत्वों को खाते है जिसके कारण खासकर बच्चें कुपोषित हो जाते है। एल्वेंडाजोल की दवा उम्र के अनुसार अर्थात् 01 से 02 वर्ष के बच्चों को अल्वेंडाजोल की गोली एवं 02 से 03 वर्ष के बच्चों को 01
गोली चूर्ण बनाकर साफ पीने का पानी में मिलाकर खिलाई जाना है। 03 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को अच्छी तरह से चबाकर खाने की सलाह दी गई है।उन्होंने दवा खाने के बाद जो कुछ प्रतिकूल घटना देखने में आतीं है ,उसके तहत बच्चों में जी मिचलाना, उल्टी, दस्त होना एवं कमजोरी इत्यादि प्रभाव का अनुभव हो सकता है। जो समानता थोड़ी देर के लिए होती है जिन्हें आसानी से ठीक किया जा सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर बच्चों को खुली छायादार स्थलों पर लेटाकर आराम करवायें तथा पीने के लिए साफ पानी दें। जिला स्तर पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारी भी की गई है।इसके साथ ही स्वास्थ्य ही धन है के सिद्धांत के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा की एक स्वास्थ्य व्यक्ति न केवल अपना चौमुखी विकास करता है बल्कि राष्ट्र के उन्नति में भी अपना अहम योगदान देता है । विगत दशकों में बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे है विकास की गति को भी उनके द्वारा उल्लेख करते हुए सभी हितधारकों का इसमें योगदान से भी बच्चो को अवगत कराया गया ।इस कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी , अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,शेखपुरा जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी , सभी शिक्षक एवम बच्चो के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मी इत्यादि उपस्थित थें।









