देखें कहाँ – केंद्रीय मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय नेता ललन सिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मना

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का यहां जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। रविवार को शहर के स्टेशन रोड में प्रमुख दंत सर्जन डॉक्टर गौतम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगो ने केक काट कर केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पिंजड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह युवा जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार छोटू, रौशन कुमार ,शिशुपाल यादव, कुंदन पटेल , संटू सिंह,कौशल किशोर , मोहन महतो, संजय मंडल , विक्कू रजक,कुमुद गुप्ता,विपिन महतो,मंटू महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगो ने एक दूसरे को केक और मिठाइयां खिलाकर उनका जन्मोत्सव मनाया। साथ ही उनके स्वस्थ्यमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Comment