देखें कहाँ सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – आकांक्षी प्रखंड शेखोपुरसराय के पांची पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मीरबीघा में सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रसव पूर्व जांच, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, हीमोग्लोबिन की जांच आदि की उचित व्यवस्था की गई थी, जिसमें 176 से भी अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ जांच करा दवा प्राप्त किया! साथ ही सभी ग्रामीणों को डायरीया से बचाव हेतु जानकारी एवं ORS का पैकेट भी दिया गया ! ग़ौरतलब हो कि सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत चयनित सूचकांकों को शतप्रतिशत सुदृढ करने हेतु आकांक्षी प्रखंड शेखोपुरसराय में प्रत्येक सप्ताह सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगा उच्च रक्तचाप जोखिम एवं मधुमेह की जांच की जानी है साथ ही प्रथम तिमाही वालीं गर्भवती का रजिस्ट्रेशन एवं उनका स्वास्थ्य जांच किया जाना है! स्वास्थ शिविर के आयोजन में पांची पंचायत की मुखिया बेबी देवी एवं विद्यालय प्रधान व अन्य शिक्षकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया ! आज के कार्यक्रम दौरान चिकित्सक शंभूशरण पांडे, रवि रंजन कुमार, सभी क्षेत्रीय ANM, आशा आंगनवाड़ी सेविका, रजनीश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे!

Leave a Comment