रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा:- नगर थाना क्षेत्र के मेहुस मोड़ के निवासी शंकर राम, जो किराए के मकान में रहकर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय शंकर राम अपनी बाइक से चेवाड़ा की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में सब्जी विक्रेता सड़क पर तड़प रहा था तभी चेवाड़ा के B.D.O. की नजर घायल शंकर राम पड़ी वहीं तत्काल अपने वाहन में लादकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में शंकर राम का इलाज चल रहा है, और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। यह घटना एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को दर्शाती है।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 369









