रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- नगर थाना क्षेत्र के कच्ची रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास एक दुखद घटना घटी, जहाँ एक चार वर्षीय बालक गया-क्यूल पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से बालक को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल, शेखपुरा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पावापुरी के लिए रेफर कर दिया। घायल बालक की पहचान कच्ची रोड मोहल्ला निवासी टुनटुन कुमार के पुत्र के रूप में की गई है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बच्चा खेलते खेलते रेलवे पटरी तक आ गया इस कारण हुआ हादसा.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 333









