रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में पीजीटी वाणिज्य ,नारायण सिंह के निर्देशन में “संयुक्त हिन्दू परिवार -व्यापार प्रबंधन” नाटक का सफल मंचन किया गया। जिसमे कक्षा एकादश का अंकेश ने दादाजी, संदीप ने पिताजी, शिवम ज्येष्ठ पुत्र, आर्यन कनिष्ठ पुत्र, प्रिया पुत्री, अंशु माताजी, श्रेया राज,चाचीजी, अंकित चाचाजी, किशु प्रोफेसर, रितेश सहायक निर्देशक, गौरव एंकर, रणवीर साजसज्जा और सत्यम भारती ऑफ स्टेज संगीत की भूमिका निभाए। प्राचार्य बिनय कुमार ने बताया कि उक्त नाटक का उद्देश्य संयुक्त परिवार में व्यापार को कैसे सफलतापूर्वक बढ़ाया जा सकता है,को बखूबी दिखाया गया है।
श्रेया राज, अंशु, अंकेश और शिवम ने शानदार अभिनय से सभी को झुमाया।संगीत टीजीटी ज्योति कुमार त्रियार ने संगीत निर्देशन देकर नाटक में जान ला दिए।यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी अरुण कुमार साह ने दी।









