देखें कहाँ कृषि टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षा बैठक हुई

रिपोर्ट:-सुनील कुमार

शेखपुरा:- उप विकास आयुक्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में जिला कृषि टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।समीक्षा बैठक में कृषि पदाधिकारी द्वारा आधार अच्छादन, पी॰एम॰ किसान योजना,किसान क्रेडिट कार्ड, धान का बीज वितरण, खाद की आपूर्ति, यांत्रिकरण , मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, मत्स्य, पशुपालन प्याज भंडारण इत्यादि से संबंधित जानकारी दिया गया।आधार आच्छादन का कुल लक्ष्य 41865 के विरुद्ध 40645 बैंक खातों के अच्छादन कर लिया गया है, शेष 1266 खाता का आच्छादन लंबित है जिसको उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा ससमय पूरा करने का निदेश दिया गया। वही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 1753 लंबित आवेदन को अपने स्तर से सत्यापित यथाशीघ्र करने का निदेश दिया गया ,ताकि किसानों को ससमय इस योजना का लाभ सके।खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में खरीफ विपणन धान में 102.8 प्रतिशत एवं मक्का में 79.3 प्रतिशत एवं बीज वितरण में 95.49 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है।मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना अंतर्गत लक्ष्य के विरूद्ध प्रयोगशाला में प्राप्त मिट्टी नमुनों की संख्या का 94.78 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्ड बना लिया गया है ,एवम उचित माध्यम से उससे किसानों के बीच वितरण भी किया जा रहा है । उर्वरक कालाबाजारी एवं निरीक्षण में पदाधिकारियों का दल बनाकर अभी तक कुल 40 स्थलों पर छापामारी की गई है।सहायक निदेशक (शष्य) भूमि संरक्षण पदाधिकारी शेखपुरा को राज्य योजना अंतर्गत 2024-25 में जितने भी योजना पूर्ण/अपूर्ण है उसका अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उन्हे उपलब्ध कराने का भी निदेश दिया गया। जिला गब्य विकास कार्यालय शेखपुरा अंतर्गत वितीय वर्ष 2024-25 में प्रशिक्षण/भ्रमण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त 60 लक्ष्यों के विरुद्ध वर्तमान में 40 आवेदन प्राप्त किये गये जिसमें से 30 आवेदको द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है।
उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को किसान समन्वयक द्वारा जिलें के किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करें एवं कृषि से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी जाय ताकि जिलें के किसानों को इसका लाभ मिलें एवं कृषि कार्य को बढ़ावा दिया जाय , एवम किसानों को अधिक से अधिक फायदा हो। जिलें में चल रहें कृषि कार्य हेतु लंबित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का भी निदेश दिया गया। कृषि टास्क फोर्स अंतर्गत जितने भी विभाग आते उन सभी पदाधिकारियों को बैठक में ससमय उपस्थित होने का निदेश दिया गया एवं बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी को स्पष्टीकरण करने का भी निदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गब्य विकास पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Comment