बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उदयगिरि बी ने अरावली बी को हराकर बना चैंपियन

रिपोर्ट – न्यूज डेस्क

शेखपुरा- स्थानीय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को बास्केट बॉल के फाइनल मुकाबले में उदयगिरि जूनियर के रिशु,अमन,सत्यम राज,प्रियांशु कुमार,हर्ष,आलोक और निर्भय ने अरावली जूनियर के सुशांत, रवि, विकाश, शिवा, रजनीश, प्रिंस और आयुष्मान को 28/08 से करारी शिकस्त देकर चैंपियन बना। इसके पहले प्रतियोगिता में उदयगिरि बी ने नीलगिरी को 7 पॉइंट्स से हराकर और अरावली बी ने शिवालिक बी को 12 पॉइंट्स से हराकर फाइनल में पहुंचा। खेल शिक्षक अशाब आलम के नेतृत्व में आयोजित इस मुकाबले के सभी खिलाड़ियों को प्राचार्य बिनय कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए खेलकूद में और अधिक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किये।मौके पर दोनो सदनो के सदनाध्यक्ष अरुण कुमार साह,विजय शंकर सिंह, अमित कुमार, सुनील कुमार मिश्रा,राम प्रकाश यादव, निधि शर्मा,सहित सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका रौनक और रोशन तो वहीं स्कोरर अंकित कुमार ,लाइनमैन प्रिंस व सत्यम,उद्घोषक संदीप,रितेश और चंदन ने निभाये।यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी अरुण कुमार साह ने दी।

Leave a Comment