देखें कहाँ का है बाईक चोर, मोटरसाइकिल के साथ तीन धराये गए जेल

रिपोर्ट- धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा – शहर में इन दोनों बाइक चोरी की घटना आम हो गई है इसी क्रम में थाना प्रभारी ने चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है एवं प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा पत्रकारों को सूचना दिया गया है. 26.08.2024 को श्याम सरोवर पार्क बाईपास रोड शेखपुरा में वाहन चेकिंग के दौरान एक हिरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाईकिल रजि० नं०-बी० आर० 08डी0/5856 चेचिस नं०-अस्पष्ट एवं इजन नं-अस्पष्ट पर तीन सवार मोटरसाईकिल चोर 1. कन्हैया कुमार उम्र करीब 22 वर्ष, पे० स्व० रामाकांत ढाढ़ी, 2. गोपाल जी उम्र करीब 19 वर्ष पे० ललन तांती दोनों सा०-जानपुर, थाना-दरवे भदौर, जिला-पटना 3. रवि कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पे० पदारथ राम, सा०-मुडवरिया, थाना-कोरमा, जिला-शेखपुरा को चोरी के मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया तीनों के विरूद्ध शेखपुरा थाना कांड सं0 331/24, दिनांक-26.08.24, धारा-303 (2)/317(5) बी०एन०एस० अंकित कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

गिरफ्तारी :-

1. कन्हैया कुमार उम्र करीब 22 वर्ष, पे० स्व० रामाकांत ढाढ़ी, सा०-जानपुर, थाना-दरवे भदौर, जिला-पटना।

2. गोपाल जी उम्र करीब 19 वर्ष पे० ललन तांती सा०-जानपुर, थाना-दरवे भदौर, जिला-पटना।

3. रवि कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पे० पदारथ राम, सा०-मुडवरिया, थाना-कोरमा, जिला-शेखपुरा ।

बरामदगी :-

1. चोरी का मोटरसाईकिल बरामद

छापामारी दल :-

1. पु०नि० धर्मेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष, शेखपुरा थाना।

2. प्र०पु०अ०नि० रौशन कुमार, शेखपुरा थाना।

3. प्र०पु०अ०नि० देवेन्द्र कुमार, शेखपुरा थाना एवं अन्य सशस्त्र बल।

Leave a Comment