देखें कहाँ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व

रिपोर्ट -सुनील कुमार

चेवाड़ा :-चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कई क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना के साथ परिवार के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालुओं ने अपने व्रत खोले।सोमवार को चेवाड़ा नगर पंचायत, लहना पंचायत अस्थवां गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। लोगों ने व्रत रखे और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए तथा श्रीकृष्ण का गुणगान किया गया। मंदिरों को रंगीन झालरों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने दिन भर उपवास रखने के बाद कन्हैया की आराधना की, और उनके जन्म के बाद उपवास खोले। मंदिरों ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात पूजा अर्चना की गई।

Leave a Comment