रिपोर्ट:-सुनील कुमार

चेवाड़ा:-चेवाड़ा अंबेडकर चौक के समीप एमएलसी को किया गया फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस बात की जानकारी देते हुए चेवाड़ा नगर पंचायत के समाजसेवी सुरेश केवट ने बताया कि सिरारी रोड होते हुए करंडे गांव जाने के दरमियान चेवाड़ा अंबेडकर चौक स्थित एमएलसी अजय कुमार सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.
एमएलसी अजय सिंह के द्वारा चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में विकास के बारे में जानकारी तथा बहुआरा नदी में ब्रिज का निर्माण, पिछड़ा अति पिछड़ा कर्पूरी छात्रावास का निर्माण, अंबेडकर चौक के समीप शौचालय का निर्माण तथा चोरदरगाह बाध पर फाटक का निर्माण जिससे किसानों को पानी की समस्या से निजात मिले इन सभी चीजों के बारे में उन्होंने श्वसन दिए कि जल्द ही यह कार्य पूर्ण किया जाएगा. इस दौरान जवाहर नगर पंचायत के समाजसेवी सुरेश केवट, राजद के नगर अध्यक्ष विजय यादव एवं कई ग्रामीण लोग मौजूद थे. 









