
रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – भारतीय जनता पार्टी के वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राहुल कुमार अकेला के द्वारा वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सदस्य को नियुक्त किया भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वाणिज्य प्रकोष्ठ के द्वारा कई सदयों को जोड़ने का कार्य किया गया. कार्यालय में एक समारोह कार्यक्रम में मनाया गया है कि प्रथम चरण में सदस्यता अभियान में कुल 16 सदस्यों के एक टीम बनाई है और आगे इस तरह के कार्यक्रम लगातार चलाया जाएगा. राहुल कुमार अकेला ने बताया कि सह संयोजक मधु कुमारी, सह संयोजक सदस्य राहुल कुमार रोहित कुमार महेंद्र शाह टुनटुन साहू जयप्रकाश और सुनील शाह

आनंद कुमार सुनील कुमार रंजीत कुमार चौहान नागमणि कुमार आदि सदस्य मौजूद थे एवं उन्हें अधिकारी ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. आज 16 सदस्यों की टीम बनाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अभियान को और तेज करने की अपील किया है उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान में पिछले बार की संख्या में इस बार लगभग 75% का इजाफा होगा.

बता दें की जनता पार्टी के जिला वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार अकेला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करना है जहां समाज में जन जन तक पहुंचने वाले एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री कहे जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आने वाले भविष्य में और मौजूद करना है. उन्होंने बताया कि भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे हैं अन्य कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आप को मैं सौभाग्य की महसूस कर रहा हूं.
पत्रकारों को बताया कि जहां आज कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में लोग सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे वहीं कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर बिंद के अध्यक्षता में सभा किया गया. मौके भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर बिन्द, राहुल कुमार, ललन मंडल, पूनम शर्मा, संजीत कुमार प्रभाकर, विपिन मंडल, सचिन सौरभ, बिकाश कुमार, आदि लोग मौजूद थे.









