रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा – सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र, जिले के प्रमुख होटलों में आधी रात को पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल या गड़बड़ी को रोकना और शांति पूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराना है । छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है ।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. छापेमारी के दौरान कई होटलों की जांच की गई, और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी किया गया. इधर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है । थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसी छापेमारियां जारी रहेंगी ताकि बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। पुलिस प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें और परीक्षा में ईमानदारी से भाग लें। इस कार्रवाई से परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के बीच हड़कंप पैदा हो गया है.









