रिपोर्ट -सुनील कुमार

चेवाड़ा:- चेवाड़ा एवं करंडे थाना प्रभारी के नेतृत्व में जमीनी विवाद को लेकर लगाया गया जनता दरबार जिसमें एक मामले का हुआ निष्पादन. इस बात की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राकेश रौशन ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर करंडे एवं चेवाड़ा थाना में जनता दरबार लगाया गया. जिसमें कुल 12 मामले में 1 मामले का निष्पादन हुआ. अंचलाधिकारी ने बताया कि चेवाड़ा थाना परिसर में पूर्व के छह मामले थे एवं चार नए मामले आए हैं जिसमें एक पूर्व के मामले का निष्पादन किया गया तथा करंडे थाना परिसर में जनता दरबार में पूर्व के दो मामले थे तथा दूसरे पक्ष के नहीं आने के कारण एक भी मामले का निष्पादन नहीं हुआ. अंचलाधिकारी ने बताया कि बाकी बचे सभी मामले के लोगों को नोटिस भेज कर अगले सप्ताह निष्पादन किया जाएगा.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 206









