राजस्व कर्मचारी के हाथों जमाबंदी के नाम पर अवैध वसूली दो लाख रूपए की मांग

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

चेवाड़ा- नगर पंचायत चेवाडा में आए दिन राजस्व विभाग के कर्मीयों के द्वारा विभाग को चुना लगाते अवैध वसूली पिछले 4 सालों से काफ़ी सक्रिय है। राजस्व विभाग के वरीय पदाधिकारी के अस्क्रीयता होने से प्रखंड के कर्मी मन माने तरीके से दलाल अपने विभाग में साइड दलाल को रख कर जमाबंदी के नाम पर उगाही करने में जुड़े हैं। जिसका खुलासा चेबाड़ा नगर पंचायत के राकड़ कड़ गांव निवासी सूरज कुमार नामक यूवक ने किया है। जी हां बता दें की सूरज कुमार के परिवार बालों ने आपसी बंटवारा कर अपना दस्तावेज़ ठोस करने प्रखंड के कर्मचारी के यहां पहुंचा था। ताकी जमीन का दस्तावेज़ का जमाबंदी करा कर अपना जमीन को अपना सकें। परंतु विभाग के कर्मचारी कौशल कुमार ने अपने दलालों को सूरज के पास भेज दो लाख रूपए का डिमांड किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूरज कुमार ने बताया की कौशल कुमार के द्वारा 2 लाख रुपए की मांग किया गया है। जिसके साक्ष्य के रूप में मैं ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने पास रखा हूं। बता दें की इन दिनों राजस्व कर्मचारी की मनमानी चरम पर है , जमाबंदी के नाम पर खूले आम अवैध वसुली कर लाखों की कमाई कर रहे हैं । वोही विभाग के कर्मियों के द्वारा जब राशि देने से इंकार किया जाता है उनके कर्मचारी धमकी दिया करते है। सीधा कहते हैं की उनके द्वारा दीए गए फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जायेगा । सूत्रों ने बताया की इन दिनों राजस्व कर्मचारी के कार्यालय में दलालों का अड्डा बना हुआ है । दलालों के माध्यम से ही सारा काम होता है । इसकी जानकारी अधिकारियों को भी है बावजूद इन दलालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है । जमाबंदी और दाखिल खारिज सहित अन्य कार्यों के लिए अवैध वसूली किए जाने के कारण ही गरीब गुरबा किसान के पास सारे कागजात रहने के बावजूद भी , अपने जमीन का सही जमाबंदी करवाने में असमर्थ हो जाते हैं । क्योंकि जमाबंदी के नाम पर उनसे लाखों रुपए के डिमांड किया जाता है । स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है ।

Leave a Comment