जनता दरबार का आयोजन, निपटाये गये कई मामले

रिपोर्ट:-सुनील कुमार

शेखपुरा:-शुक्रवार को अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। आज के जनता दरबार में कुल 22 आवेदन आये। जिसमें अधिकांश मामलें जमीन संबंधी, राशन कार्ड, बिजली बिल मेें सुधार, अनुकम्पा के आधार पर जन वितरण प्रणाली में नियुक्ति करने संबंधी मामला, स्कूल में रिक्त प्रहरी के पद पर नियुक्ति करने, खाते से अवैध पैसा निकासी संबंधी मामला, कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी कार्यरत कर्मी का वेतन भुगतान संबंधी मामला, घरेलू मारपीट करने अवैध कब्जा करने संबंधी आदि से संबंधित मामले आयें।प्रखंड शेखोपुरसराय के मियान बीघा निवासी रीना देवी द्वारा बताया गया कि मेरे राशन कार्ड में रीना देवी के जगह नाम ऋण कुमारी कर दिया गया है जिसके कारण किसी अन्य व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है, राशन कार्ड में सही नाम रीना देवी अंकित कर निर्गत करने का अनुरोध किया गया है। सुगिया निवासी मुकेश दास द्वारा बताया गया है कि 2018 से अनुमानित राशि से ज्यादा बिल आने के कारण बिजली बिल में सुधार करने हेतु अनुरोध किया गया है। ग्राम माफो निवासी श्रीमती बेवी देवी तथा श्रीमती लीला देवी द्वारा बताया गया कि हमलोग के निजी जमीन को कारू यादव, भोला यादव तथा किशोरी यादव द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रखा है ,जिसको मुक्त कराया जाए।ग्राम महानंदपुर निवासी अंजू कुमारी द्वारा बताया गया कि उनके निजी जमीन को घेराबंदी करने में रामो यादव तथा अनिल यादव बाधा उत्पन्न कर रहें है ,जिसकी नापी पुन: कराई जाए। प्रखंड शेखपुरा के ग्राम मदारी निवासी दौलती देवी द्वारा बताया गया कि काशी यादव द्वारा अवैध रूप से उनके जमीन पर कब्जा कर लिया है। ग्राम डीहा निवासी पूजा कुमारी द्वारा अपने पति एवम ससुर के मरने के बाद जनवितरण प्रणाली अंतर्गत उनको अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया है। ग्राम गगटी निवासी विजय कुमार पाण्डेय द्वारा आवेदन देकर किसी भी स्कूल में रात्रि प्रहरी के पद पर नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया है। ग्राम घाटकुसुम्भा निवासी कृष्णा देवी द्वारा बताया गया कि आवास योजना की राशि अवैध रूप से किसी और द्वारा निकासी कर ली गई है। चंचल कुमारी द्वारा बताया गया कि मेरे पति का काम करने के बस भी माह अप्रैल 2024 से वेतन नहीं दी जा रहा है जिसके कारण काफी समस्या हो रही है। अरियरी प्रखंड के ग्राम ऐफनी निवासी स्व॰ सुरेश सिंह की पत्नी कांति देवी द्वारा बताया गया कि मेरे हिस्से की जमीन को मेरे देवर नरेश सिंह द्वारा बेचा जा रहा है।अपर समाहर्ता शेखपुरा द्वारा सभी आवेदनों को देखकर संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि संबंधित आवेदनों को यथाशीघ्र ससमय निष्पादन कर अनुपालन प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता,वरीय उपसमाहर्त ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, समाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थें।

Leave a Comment