अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित

कई लोगों ने मिलकर बधाई दी, सम्मानित किया

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंहा को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा। इसकी अधिसूचना स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व बुधवार को जारी की गई है। इसकी जानकारी स्वयं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंहा ने दी। उन्होने बताया राष्ट्रपति से अधिसूचना जारी हो जाने के बाद अब किसी भी दिन मुख्यमंत्री यह सम्मान प्रदान करेंगे।

इधर राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने के लिए चयन की सूचना जारी होने के बाद बुधवार को जिला के कई प्रबुद्ध लोग,संगठन,सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उनके कार्यालय जाकर उन्हें बधाई दी। कई लोगों ने सिंहा को पुष्प गुच्छ तथा चादर देकर भी सम्मानित किया तथा राष्ट्रपति के पुलिस पदक को सिंहा के साथ शेखपुरा जिला का भी सम्मान बताया.

एसडीपीओ सिंहा ने बताया पुलिस सेवा के शुरुआती काल में झारखंड (संयुक्त बिहार) के पलामू,कोडरमा तथा गोड्डा जिलों में बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी अभियान चलाने और 34 वर्षों की पुलिस सेवा में उच्च प्रतिमान बनाने को लेकर यह पुलिस पदक मिला है। इसके लिए उन्होने अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों तथा उच्च अधिकारियों के प्रति भी आभार जताया है। नालंदा जिला के बिंद थाना के लोदीपुर गांव निवासी सिंहा 1990 में पुलिस सेवा में आए थे। इनके पुत्र,पुत्री तथा बहु सभी चिकित्सक हैं।

Leave a Comment