रिपोर्ट – दीपक कुमार

शेखपुरा- न्यायमंडल में न्यायालय कर्मी महेश प्रसाद का आईएएस में चयन होने पर उनके सम्मान में अभिनंदन व स्वागत समारोह का आयोजन की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पांडेय ने की। आईएएस महेश प्रसाद शेखपुरा न्याय मंडल में कर्मचारी के रूप योगदान दिया था और भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी भी कर रहें थे। जिसमें संघ लोक सेवा आयोग 2024 की परीक्षा में सफलता का प्रचम लहड़ाया। बिहार राज्य न्यायालय कर्मचारी संघ के शेखपुरा जिला न्यायालय कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय कर्मियों के लिए यह गर्व की बात है कि उनके एक साथी ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में सफलता पाकर शेखपुरा न्यायमंडल का नाम भी रौशन किया।
वहीं, इस समारोह में जिला जज पवन कुमार पांडेय, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश गुंजन पांडेय, एडीजे राकेश कुमार रजक, कुमार अविनाश, सीजेएम पुनीत तिवारी, डालसा के सचिव रीतू कुमारी के अलावे कई न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महासचिव विपिन कुमार, संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव,
अधिवक्ता निरंजन कुमार, न्यायिक कर्मचारी विकास, अशोक, राकेश, रविरंजन, अनंत के साथ-साथ बिहार राज्य न्यायालय कर्मी संघ के जिला इकाई अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम, सचिव कुमार मंजेश, मीडिया प्रभारी अजीत कुमार उपस्थित रहें।









