देखें किस गाँव के नदी में डूबने से मजदूर की हो गई मौत

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा :- चेवाडा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एकरामा गांव के 56 वर्षीय मजदूर बाली मांझी की मौत पानी से भरे कौड़िहारी नदी में डूबने से हो गई। मृतक एकरामा गांव निवासी भट्टू मांझी का पुत्र बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतक आज धान का मोरी उखाड़ने हेतु नदी में प्रवेश कर नदी के उस पार खेत जा रहा था। इसी बीच नदी में ज्यादा पानी होने के कारण वह नदी पार करने के दौरान डूब गया। बाद में खेत में काम कर रहे मजदूरों ने मृतक के शव को नदी से निकाला। घटना की सूचना मिलने के बाद चेवाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को जब्त कर लिया। साथ ही उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। मृतक अपने पीछे विधवा कांता देवी और इकलौता पुत्र राजेश मांझी को छोड़ गया है।वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। घटना की खबर मिलने के बाद पंचायत के मुखिया हरिनंदन सिंह मृतक के घर पहुंचकर आश्रित परिवार वालों से मिलकर धड़ास बंधाया।साथ ही कबीर अंतेष्ठी योजना की सरकारी राशि शव के दाह संस्कार हेतु प्रदान किया। मुखिया ने मृतक के आश्रित परिवार को सरकारी सहायता राशि देने की मांग जिला प्रशासन से की है। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। सभी का रोते रोते बुरा हाल हो गया हैं। गांव में मातम पसर गया है। इस बाबत चेवाड़ा थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद स्थानीय थाना में एक यूडी केस अंकित किया गया है।

Leave a Comment