रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के कुशोखर गांव में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता युवती ने गले में फांसी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली है। युवती घर में अकेले देख आत्म हत्या करने में सफ़ल हों गई। युवती के घर से सभी लोग खेत में धान बुआई को लेकर काम करने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान विवाहिता ने गले में फांसी का फंदा डालकर पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी है।परिवार के लोग खेत के कार्य संपादित कर जब घर में पहुंचे, तो उन्होंने देखा की विवाहिता की लाश फांसी के फंदे से झूल रही थी। जिसके बाद आस पड़ोस के बीच घटना की खबर फैल गई और धीरे धीरे गांव वालों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
फिर गांव वालों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही चेवाड़ा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल गांव पहुंची। मृतका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। मृतका की पहचान कुशोखर गांव निवासी बाल्मिकी बिंद की पत्नी के रूप में की गई है। मृतका की शादी पिछले 10 जुलाई को हुई थी। मृतका का मायका इसी जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारे गांव बताया गया है। इस घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है। जबकि, गांव में मातम पसर गया है।मानसिक रूप से परेशान थी विवाहिता समाज सेवी और शेखपुरा जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि विवाहिता मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। पति सहित परिवार के लोग मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण किया करते हैं। चेवाड़ा थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा है कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









