रिपोर्ट – सुनील कुमार

चेवाड़ा- लगातार बारिश से चेवाड़ा, शेखोपुर सराय सहित कई प्रखंडों में नदियों में बारिश के पानी का वहाब देखा जा रहा है। गौरतलब है कि मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के तहत रात्रि में चेवाड़ा सहित कई प्रखंड क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई.वहीं हो रहे बारिश से चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में 70 से 80% धान की रोपाई हो चुकी है जिससे किसानों में खुशी देखी जा रही है.
इस बार धान की रोपाई तियाय,घारी, करंडे ,नारायणपुर, कपासी,चेवाड़ा मैं 70 से 80% धान की रोपाई होने के बाद कुछ ही बचे किसानों के द्वारा धान की रोपाई जमकर की जा रही है. वहीं किसानों में इस बार काफी उत्साह देखा जा रहा है तथा रविवार को अस्थावां गांव उप मुखिया देवर व स्वर्गीय सिंघेश्वर यादव के पुत्र सुनील यादव का खेतों की रोपाई खत्म होने के बाद उन्होंने खेत में कार्य करने वाले मजदूरों को अंग वस्त्र दिया गया जिससे मजदूर काफी खुश नजर आए.









