जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का ट्रायल सम्पन्न

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – ट्रायल संपन्न 9 वीं बिहार राज्य सब जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता हेतु शेखपुरा जिला के टीम का ट्रायल आज एसकेआर कॉलेज में संपन्न सहरसा में होने वाले 9 वीं बिहार राज्य सब जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शेखपुरा जिला के टीम का ट्रायल आज एसकेआर कॉलेज में संपन्न हुआ । इस अवसर पर पर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आचार्य गोपाल जी संयुक्त सचिव यशपाल जी संयुक्त कोषाध्यक्ष राहुल कुमार सौरभ कुमार राज्य स्तरीय रेफरी धर्मेंद्र कुमार नेशनल रेफरी बबलू कुमार वरिय खिलाड़ी रोहित कुमार सत्यम कुमार आदि उपस्थित थे। हैंडबॉल के सचिव आचार्य गोपाल जी ने बताया इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01/01/2009 से उपर होना चाहिए। चयन समिति के सदस्य राज्य स्तरीय रेफरी धर्मेंद्र कुमार नेशनल रेफरी बबलू कुमार वरिय खिलाड़ी रोहित कुमार और सत्यम कुमार थे जिन्होंने संयुक्त सचिव यशपाल जी की अध्यक्षता में निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन किया इन सभी खिलाड़ियों का कैंप एसकेआर कॉलेज बरबीघा में लगाया जाएगा । कैंप के उपरांत 12 सदस्य टीम का चयन किया जाएगा जो 16 अगस्त से सहरसा में होने वाली राजा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण बबलू कुमार रोहित कुमार एवं सत्यम कुमार के द्वारा दिया जाएगा। कैंप के लिए चयनित बच्चों की सूची निम्नवत है:–कन्हैया कुमार ,सुंदरम कुमार,शुभम कुमार ,विनीत कुमार,वैभव कुमार,सुशांत कुमार ,नेमतुल्लाह नेज़ाज़ी,रौनक राज,सन्नी कुमार,शुभम् आनंद,हर्ष राज,सुभम कुमार,एमडी इमरान,ऋषभ राज ,आदित्य प्रधान,राजवर्धन,गोलू कुमार,अमन राज

Leave a Comment