रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

चेवाड़ा- शेखपुरा सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग के DAV स्कूल के समीप दो वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 112 की पुलिस के द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। मैजिक चालक जितेंद्र कुमार ने बताया
कि बांका जिले के धर्म राय गांव से मैजिक पर गाय लेकर शेखपुरा आया हुआ था, माया खाली कर जमुई की ओर जा रहे थे। इसी बीच DAV स्कूल के समीप बोलोरो पिकअप ने मैजिक में सामने से टक्कर मार दिए टक्कर इतना जबरदस्त था। कि माया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मैजिक चालक की पहचान बांका जिले के धर्म राय गांव निवासी जतानंद सिंह का 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 312









