रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखोपुरसराय,- प्रखंड में नीति आयोग के निदेशानुसार संपूर्णता अभियान लगातार आकांक्षी प्रखंड शेखोपुर सराय के विभन्न पंचायतों के आंगनवाड़ी केंद्रों पर अयोजित कराए जा रहे हैं। बुधवार के दिन पांची आगनवाड़ी केंद्र संख्या 40 पर संपूर्णता अभियान उत्सव के साथ गर्भवती महिला की गोद भराई रस्म अदा किया गया । इस संबंध में जानकारी देते हुऐ आगनवाड़ी सेविका विभा कुमारी ने बताया की संपूर्णता अभियान नीति आयोग के द्वारा एक दूरदर्शी पहल है । जो भारत के सबसे पिछड़े क्षेत्रों मे प्रगति को गतिमान बनाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है जहां नीति आयोग के प्रमुख संकेतकों पर ध्यान केंद्रित करके, इस अभियान का उद्देश्य तीव्र और ठोस सुधार लाना है।
पहली तिमाही के दौरान प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत oब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह की जांच कराने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांचे गए व्यक्तियों का प्रतिशत आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत . मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के सापेक्ष सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत . ब्लॉक में कुल स्वयं सहायता समूहों के मुकाबले रिवाल्विंग फंड प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूहों का प्रतिशत आदि छः नीतियों पर अवलोकन करना हैं।
इस प्रकार संपूर्णता अभियान अयोजित कर आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिला का गोदभराई का रस्म गीत को गा कर किया गया। जिसके बाद सेविका विभा कुमारी ने बड़े हीं सुन्दर तरीके से मां के गर्व में पल रहें बच्चे के पोषण के बारे में जानकारी प्रदान किया उन्होने बताया की सर्वप्रथम गर्भवती महिला को सोलह श्रृंगार से सुसज्जित कर मातृत्व आसन पर बिठाया गया जिसके बाद एक एक पोषाहार के बारे में विस्तृत वर्णन कर बताया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को उपहार के रूप में पोषण की पोटली भी दिया गया. जिसमें हरे पत्तेदार सागसब्जियां आयरन की गोली, पोषाहार व फल दिये गये गर्भवती महिलाओं को सोलह श्रृंगार के साथ चुनरी ओढ़ाकर और टीका लगाकर महिला को गोद भराई की रस्म अदा किया गया.
इस बाबत विभा कुमारी ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में अच्छे सेहत के लिए पोषण से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान किया गया. गोदभराई रस्म में पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया सेविकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं के सम्मान में उसे चुनरी ओढ़ा कर उसके माथे पर तिलक भी लगाई. साथ हीं गर्भवती महिला को यह सलाह दिया की गर्भस्थ शिशु की उत्तम स्वास्थ्य के लिए महिला को सही समय पर खान पान जिसमे पोषक तत्व की प्रचुर मात्रा हो ।









