देखें जिले में कहाँ कहाँ हो रही है सिपाही भर्ती परीक्षा, प्रशासन की क्या है तैयारी

रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा- सिपाही भर्ती परीक्षा जिले के सात केदो पर आयोजित किया जा रहे हैं. इन केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखी जा रही है. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़ा इंतजाम किया गया है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी लिए जाने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमतिदी जा रही है. अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग-अलग कर्मियों को लगाया गया है इसमें महिला पुलिस एवं महिला कर्मी के द्वारा महिला अभ्यर्थियों की जांच की जा रही है. वहीं पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष कर्मियों के द्वारा किए जा रही है. जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 07 और 11 अगस्त को होना है. दोनों ही दिन मात्र एक-एक पाली में परीक्षा ली जानी है. परीक्षार्थियों को 9:30 से 11:00 तक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई है. जबकि परीक्षा 12:00 से 2:00 तक ली जाएगी. परीक्षा को लेकर शहर के सात केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इनमें डीएम हाई स्कूल,रामाधीन कॉलेज, संजय गांधी महिला कॉलेज,अभ्यास मध्य विद्यालय,इस्लामिया हाई स्कूल और ऊषा पब्लिक स्कूल का नाम शामिल है. परीक्षार्थियों को किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गजट सहित किसी प्रकार सामग्री लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है. उसके साथ के परीक्षा करेंद्र के पांच सौ गज की दूरी में धारा 144 लागू कर दी गई है. वहीं परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों को लगाया गया है. इसके साथ ही किसी भी तरह के सूचना संग्रह के लिए जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.

Leave a Comment