रिपोर्ट – सुनील कुमार

सावन की तीसरे सोमवार को चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग मंदिरों में शिव भक्तों ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दूध, बेल-पत्र व जलाभिषेक करते हुए महिलाओं ने बड़ी संख्या में भगवान शिव की अराधना की। क्षेत्र के मंदिर में सुबह से ही लोगों की कतारें लगना शुरू हो गई तथा मंदिर में सुबह से महिलाओं, युवाओं व वृद्धों ने महादेव को जलाभिषेक किया। इसके अलावा क्षेत्र सहित कई छोटे-बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 201









