रिपोर्ट- सुनील कुमार

चेवाड़ा – जमीनी विवाद को लेकर चेवाड़ा और करंडे थाना में लगाया गया जनता दरबार जिसमें कुल 19 मामले में 8 मामले का निष्पादन हुआ. इस बात की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राकेश रोशन ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर चेवाड़ा थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया जिसमें पूर्व के 10 मामले थे एवं 5 नए मामले आए. वहीं पूर्व के 10 मामले में से 6 मामले का निष्पादन हुआ. बाकी 9 मामलों में नोटिस भेज दिया गया है तथा करंडे थाना परिसर के जनता दरबार में पूर्व के 2 मामले थे 2 नए मामले आए. जिसमें पूर्व के 2 मामले का निष्पादन किया गया. अंचलाधिकारी ने बताया कि दोनों थाना मिलाकर कुल 19 मामले हुए जिसमें कुल 8 मामले का निष्पादन हुआ. बाकी वचे सभी लोगों के नोटिस भेजा गया तथा अगले सप्ताह निष्पादन किया जाएगा।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 147









