रिपोर्ट – धर्मेद्र कुमार

शेखपुरा- जिले का घाटकुसुम्बा प्रखंड क्षेत्र कई वर्षो से बाढ़ग्रस्त इलाकों में से एक रहा है, शनिवार को जिलाधिकारी जे प्रियदर्शिनी ने घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के पानापुर, बाउघाट आदि जगहों पर जाकर निरीक्षण किया, इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ को लेकर यह निरीक्षण किया गया है. फिलहाल जो पानी का सतह है वह खतरे के निशान से नीचे है. आगे हम लोग इसके साथ चार आश्रम स्थल का चयन कर चुके हैं. अगर पानी बढ़ता है तो आगे भी हम लोग और भी आश्रम स्थल बनाने का काम करेंगे.
ताकि समस्या के दौरान इसका प्रयोग किया जा सके. वही डीएम ने जर्जर सड़क को बाढ़ से पहले मरम्मत करा लेने की बात कही है. डीएम ने कहा है की बाढ़ के मद्देनजर पटना के सम्पर्क में है. किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 350









