जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगातार दुसरे साल भी प्रथम स्थान

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- एनिमल एंड ह्यूमन डेवलपमेंट सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित आइडियाज कौशल विकास केंद्र ने जिला स्थापना दिवस 2024 हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगातार दूसरे साल भी प्रथम स्थान प्राप्त किया, पिछले 2023 में संस्था द्वारा बाल यौन शौषण विषय पर थीम डांस में प्रथम स्थान प्राप्ति की थी वही लगातार इस साल संस्था द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे बृद्धो की दर्द को थीम रखकर अपनी प्रस्तुति दी जिसे जिला अधिकारी जे प्रियदर्शनी एसपी बलराम चौधरी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया और प्रथम स्थान प्राप्त की,  संस्था के कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि जीत उनके टीम की है जिसमे अदिति, कुमकुम, पल्लवी, जूही, मीमांसा, मुस्कान, प्रतिभा, आस्था, श्रृष्टि, प्रिंसी और दिव्यांका श्री की मेहनत के बदौलत ये जीत हासिल हुए है। साथ ही आइडियाज कौशल विकास केंद्र बरबीघा के पांच जिला टॉपर्स केवाईपी छात्राए क्रमश सायना फलक(99%), आशिका रानी रानी(99%), सेजल सेठ(97%) इफरा तहसीन(95%) और जिया(94%) को डीएम जे प्रियदर्शनी मैम, एसपी बलराम चौधरी, शेखपुरा विधायक माननीय विजय सम्राट द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

Leave a Comment