जिला स्थापना दिवस पर जिला में रही धूम, देखें क्या क्या हुआ

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा -जिलें की 31वें स्थापना दिवस 2024 पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम के अतिथि के रूप में श्री विजय कुमार सम्राट, माननीय विधायक शेखपुरा एवं श्रीमती निर्मला कुमारी, जिला परिषद् अध्यक्षा उपस्थित रही। कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही

जे॰ प्रियदर्शनी, जिला पदाधिकारी शेखपुरा एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा भारतीय सांस्कृति की परम्परा स्वरूप दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके तत्पश्चात् विजय सम्राट माननीय विधायक शेखपुरा द्वारा शेखपुरा जिला पर आधारित गौरव गायन गाकर इस जिलें की महिमा का बरदान किया गया। इस अवसर पर मंचासीन सभी गणमान्य के द्वारा शेखपुरा जिला के आधिकारिक प्रतीक चिन्ह का उद्घाटन किया गया, जो इस जिलें के हरोहर गिरिहिण्डा पहाड़ के चिन्ह पर आधारित है। आज आए सभी अतिथियों का स्वागत शेखपुरा जिला के जीविका दीदियों द्वारा स्वरोजगार के माध्यम से बनाए गए सोयाबीन का लड्डू, प्याज का पाउडर , लहसुन का पाउडर का स्थानीय निर्मित थैला में दिया गया ।साथ ही प्रतीक चिन्ह स्वरूप सामस की विष्णु प्रतिमा भी उन्हे भेट की गई । जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा जिलें के विकास यात्रा का वर्णन करते हुये कहा गया कि शेखपुरा जिला शांति के साथ प्रगति की ओर अग्रसर है। इसके विकाश में आपलोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। हमारा उद्देश्य है कि विकास की दौर में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति तक विकास की रौशनी पहुॅचाना है। भविष्य में भी आप सभी से पूर्व की तरह सहयोग मिलता रहेगा ऐसी अपेक्षा है। शेखपुरा जिला को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु जिलें में मनरेगा, पंचायती राज, वन विभाग, जीविका तथा अन्य विभाग के सहयोग से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। हमारे जिलें बच्चे भी अच्छा कर रहें है। पुलिस प्रशासन भी अच्छे से कार्य कर रहें है। सभी पदाधिकारियों से अच्छा सहयोग मिल रहा है और मिलते रहेगा। सभी विभागों द्वारा कुल 23 स्टाॅलों का भी उद्घाटन किया गया। वही पुलिस अधीक्षक द्वारा नए कानूनों से आम जन को अवगत कराया गया ,तो वही स्थानीय विधायक जी के द्वारा शेखपुरा के गौरवमयीय इतिहास पर प्रकाश डालते हुए भविष्य के सुनहरे एवम विकसित शेखपुरा की तस्वीर खींचते हुए इसे साकार करने में सभी से अपील भी की गई।
इस अवसर पर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिला प्रशासन शेखपुरा के पदाधिकारियों का जिला पदाधिकारी द्वारा धन्यवाद देते हुये उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से विभिन्न लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया। जिनमंे उद्योग विभाग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत रेखा कुमारी, रूनी कुमारी तथा जिला निबंधन परामर्श केंद्र द्वारा स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सौरभ कुमार को बी॰एस॰सी॰ नसिंग के लिए खुशबू कुमारी को बी॰सी॰ए॰ तथा निशु कुमारी को बीएचएम के लिए लाभ प्रदान किया गया। प्रोग्राम शाखा, आईसीडीएस के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत रितिका कुमारी एवं अनुष्का कुमारी को लाभ दिया गया। खेल विभाग के द्वारा विभिन्न खेल विद्यालयों के अंतर्गत कब्ड्डी, खो-खो, दौड़ तथा अभिभाषण, निबंध, चित्रकला में अब्बल आये खिलाडियों को सम्मानित किया गया।
आज के इस स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत समाहरणालय मैदान से श्यामा सरोवर पार्क के बीच विकास मार्च-सह-प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें पदाधिकारियों एवं स्कूली बच्चों ने कदम से कदम मिलाकर शेखपुरा को विकसित करने के लिए नारे भी लगायें। यह रैली श्यामा सरोवर पार्क में जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा वृक्षा रोपण के साथ खत्म हुई। विभिन्न विभागों के द्वारा 23 स्टाॅल भी लगाये गये थें जिसका उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा उद्योग विभाग एवम जीविका द्वारा व्यंजन सह फूड स्टॉल भी लगाया गया जहा आम जनों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद उठाया गया । प्रशासन एवम नागरिक एकादश के बीच खेले गए मुकाबले में प्रशासन एकादश के द्वारा नागरिक एकादश को 100 रन से हराया गया , जिसमें श्री धर्मराज ,वरीय उपसमाहर्ता मैन आफ द मैच रहे ।
इस अवसर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता के साथ साथ अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारीगण एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थें।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।

 

Leave a Comment