31वा स्थापना दिवस पर विकास दौड़ सह प्रभात फेरी निकाली गई

प्रभात फेरी को एडीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- जिले के 31 वा स्थापना दिवस पर शेखपुरा में विकास दौड़ सह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।शेखपुरा समाहरणालय परिसर से विकास दौड़ सह प्रभात फेरी का एडीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। विकास दौड़ में स्कूली बच्चे सहित अन्य लोगो नें हिस्स लिया।आयोजित विकास दौड़ – समाहरणालय से निकल चाँदनी चौक होते हुए वीआईपी रोड़ होकर वाईपास स्थित श्यामा सरोवर पार्क पहुचा।इस दौरान स्कूली बच्चों ने विकास दौड़ के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जिले के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। विकास दौड़ सह प्रभात फेरी श्यामा सरोवर पार्क में समाप्त हुआ।जिसके बाद अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर जिला स्थापना दिवस मनाया गया।जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल मैदान में कई कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Leave a Comment