20 सूत्री बैठक में सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल ने उठाया कई अहम मुद्दे

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन समागम में आयोजित 20 सूत्री बैठक के दौरान जिले की प्रभारी मंत्री सह परिवहन मंत्री शीला मंडल के सामने राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद विपिन मंडल ने जिले के कई अहम मुद्दों से उन्हें अवगत कराया। जिसमें प्रमुख रूप से जिले में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है , यहां के लोग कोई भी निजी अस्पताल में इलाज नहीं करा सकते इसके लिए व्यवस्था किए जाने की मांग की गई जिस पर सिविल सर्जन ने इसकी एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही घाट कुसुम्भा में बिजली की समस्या काफी विकराल है। खास तौर पर पटवन के लिए किसानों को खूब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अरियरी के रेउता गांव में हाई स्कूल तो बन गया है परंतु वहां जाने वाली छात्राओं को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इसलिए वहां सड़क निर्माण की मांग की गई। खनन विभाग के द्वारा बंद पड़े प्लाटों में घेराबंदी की मांग की गई है, पिछले कुछ दिनों में उत्खनन के बाद गड्ढे में जमा पानी से डूबने के कारण कई लोगों की जान गई हैं. इसके अलावा शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में पानी के समस्याएं विकराल हैं जिनका समाधान कीए जाने की मांग की गई। कारे गांव में पानी की समस्या को देखते हुए गहरा ट्यूबेल और 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग, जखराजस्थान – हुस्सेनाबाद रोड निर्माण की मांग सहित कई प्रमुख मांगे शामिल हैं। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री ने सभी समस्याओं को गौर से सुना और उनके समाधान किए जाने का श्वसन दिया साथी अधिकारियों को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया

Leave a Comment