शेखपुरा ज़िला की बेटी मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए हुई चयनित बधाइयों का लगा तांता

रिपोर्ट- चतुरानंद मिश्रा

बरबीघा – आज के दौर में लड़कियां समाज के मान मर्यादा अपने संस्कार और संस्कृति की परख और समझ को रखती हुई देश के हर एक क्षेत्र में आगे निकल रही हैं। और अपने माता पिता के साथ साथ अपने ज़िला राज्य और देश को गौरवान्वित भी कर रही हैं। जिसे देख सिर्फ़ उनके परिवार वाले हीं नहीं पुरा शेखपुरा ज़िला गर्व महसूस करता है। जी हां बता दें की शेखपुरा ज़िला के बरबीघा प्रखण्ड अन्तर्गत डीह गांव निवासी बिपीन चौधरी की पुत्री काजल कुमारी ने शेखपुरा ज़िलावाशियों के लिए देश में एक अकल्पीन्य इतिहास रचा हैं। पहली बार शेखपुरा ज़िला की बेटी देश में मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए चयनित हुई हैं। जिसे लेकर काजल कुमारी के परिवार जनों में खुशी का माहौल बना हुआ़ हैं । और उनके इस उपलब्धि के लिए ज़िलावासी भी गौरवान्वित हो रहें हैं । साथ ही उनके घर पर कई जानें माने चर्चित नेता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी के साथ साथ आम जनता भी बधाई देने पहुंचे रहें हैं। समाज को आइना दिखाती प्रतिभावान बेटियों के लिए उनके माता पिता गर्व से सर ऊंचा करते हैं। कुछ दिनों पुर्व हीं हरियाणा की बेटी मन्नु भाकर ने पेरिस ओलंपिक निशाने बाज़ी में अपना परचम लहराया और इतिहास के पन्ने में पहली बार महिला पदक विजेता बनी है। और अब छोटे से ज़िला शेखपुरा डीह गांव की बेटी ने भी मिस यूनिवर्स इंडिया में चयनित हो कर इतिहास रच दिया है। येसे बेटियों से समाज को बहुत कुछ सीखने का अवसर प्रदान होता हैं। हालांकि पढ़ाई लिखाई डॉक्टर इंजीनियरिंग आईएएस आईपीएस जैसे पदों पर भी बेटियां अपना दब दबा बनाए हुई है। फिर मिस यूनिवर्स इंडिया में कैसे पीछे रह सकती। येसे बेटियों के लिए समाज क्षेत्र के लोगों को तो गर्व महसूस होगा हीं। और घर के बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी की लक्ष्य पर निशाना हों। चाहे इस लक्ष्य को पाने के लिए अपना क्यूं न बेगाना हो। बेटियों की उड़ान हीं उनके माता पिता की शान हैं।

 

Leave a Comment