देखें – आखिर पत्नी क्यों की आत्म हत्या, काफ़ी दिनों से रह रही थी डिप्रेशन में

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क 

शेखपुरा – शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के निमी गांव में नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि निकटवर्ती जिला नालंदा के पावापुरी थाना क्षेत्र के पोखरपुर गांव निवासी गुलशन कुमार के साथ अभय सिंह की पुत्री कोमल कुमारी की शादी हुई थी. मृतक पति डाक विभाग में कर्मी के रूप में कार्यरत था. गुलशन कुमार ने डेढ़ माह पहले गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था. उसके बाद से ही कोमल कुमारी,डिप्रेशन में रहने लगी बीती रात्रि में अभय सिंह की पुत्री कोमल कुमारी ने फांसी लगाकर जान दे दी.घटना की जानकारी मिलते ही शेखोपुर सराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार. अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया.वहीं घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया.हाला कि फांसी लगने का कारणों की पता नहीं चल पाया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Comment