स्कूली बच्चों के बीच कराया निबंध प्रतियोगिता, जिला स्थापना दिवस पर मिलेगा पुरस्कार

रिपोर्ट -न्यूज़ डेस्क 

शेखपुरा- जिला एवम सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा द्वारा शनिवार को जिला में संचालित विधिक साक्षरता क्लब के बच्चों के बीच घरेलू हिंसा से महिलाओं के सुरक्षा विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें नवोदय विद्यालय, +2 उच्च विद्यालय, एकाधा एवम +2उच्च विद्यालय बरबीघा के बच्चों ने भाग लिया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के सचिव रीतू कुमारी, एवम डिफेंस के अधिवक्ता तरुण कुमार एवम राहुल कुमार एवम विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे ।

Leave a Comment