जमुई सांसद अरुण भारती का शेखपुरा में जोर दार स्वागत

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा – शनिवार को पटना से जमुई जाने के दौरान सांसद अरुण भारती त्रिमुहानी मोड़ पर रुके। जहां पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने सांसद का भव्य स्वागत किया। इस क्रम में सांसद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकसभा के गठन के बाद नीति आयोग की पहली बैठक का इंडिया गठबंधन की ओर से बहिष्कार करना गलत है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग देश की दशा और दिशा निर्धारित करती है। यहां सभी घटक दल मिलकर अपने विचार रखते है। नीति आयोग की बैठक में बिहार को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने हाल ही में बजट के माध्यम से बिहार को दिए गए विशेष पैकेज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। वहीं सरकार की ओर से पटना, पूर्णिया, बक्सर, भागलपुर एक्सप्रेसवे बनाए जाने के अलावा भागलपुर के पिरपैती में बिजली घर बनाने की मंजूरी दी है। इसके अलावा बिहार के विकास के लिए हवाई अड्डा सहित अन्य कई योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसके साथ ही बारिश के अभाव में जिले में सुखाड़ की स्थिति को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सामने इसके निदान को लेकर मांग करने की बात कही है।

Leave a Comment