रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखोपुर सराय – प्रखंड के पैक्स गोदाम में धान की उपलब्धता नहीं है और टैग राइस मिल में चावल भी उपलब्ध नहीं है जिस वजह से सीएमआर गिराने में देरी हो रही है वहीं सहकारिता विभाग द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि 31 जुलाई के पहले सीएमआर का चावल गिरा दे नहीं तो अध्यक्ष प्रबंधक सहित प्रबंधकारिणी समिति पर कार्रवाई हो सकती है। पैक्स गोदाम में ना तो धान है और ना ही टैग राइसमील मिल में चावल तो आखिर सीएमआर का चावल एसएफसी गोदाम में जमा कैसे होगा। लगातार व्यापारियों से खरीद फरोख्त जारी है. घटिया क्वालिटी की चावल खरीद कर पैक्स अध्यक्ष सीएमआर चावल जमा करने की तैयारी में है। वही सहकारिता विभाग भी बेबस और लाचार दिख रहा है हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजीत शर्मा ने बताया कि शेखोपुर सराय प्रखंड के एकमात्र पैक्स बेलाव जिसे अपना अधिकतम सीएमआर चावल जमा कर दिया है और जांच के दौरान उसका स्टॉक सही पाया गया। वहीं नीमी, चरूआवा, अंबारी , ओनामा मोहब्बतपुर पांची गोदाम में धान की उपलब्धता ना के बराबर थी । और उनका पैक्स अध्यक्ष का जवाब भी संतुष्टि प्रद नहीं था। जिसकी सूचना जिले के वरीय पदाधिकारी जैसे जिला सहकारिता पदाधिकारी एडीएम रजिस्टर को दिया जा चुका है अगर 31 जुलाई तक सीएमआर की चावल नहीं गिरी तो अध्यक्ष प्रबंधक प्रबंध करने समिति पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा और समिति को सुपरसीड किया जाएगा तथा जिस भी पैक्स में राशन डीलर का काम कर रहा है उसे निष्क्रिय कर दूसरे राशन दुकान में टैग किया जाएगा। हालांकि पैक्स अध्यक्ष बताते हैं कि उनका ध्यान टैग कि वह मिल में दिया गया है और चावल देने की जिम्मेदारी राइस मिल की है। वहीं कुछ पैक्स अध्यक्ष सीएमआर जमा करने की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाये जाने जाने को लेकर आश्वसत हैं। स्थिति को देखते हुए किसी एक गंभीर घोटाले की आशंका है कहीं ना कहीं अध्यक्ष द्वारा गोदाम से धन को भेज दिया गया है और सीएमआर जमा करने के लिए चावल की आपूर्ति व्यापारियों, बिचौलिए से खरीद कर जमा करने की तैयारी की जा रही है।









