रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – बहुत दिन बाद शेखपुरा पुलिस को शराब की एक बड़ी खेप बरामद करने में सफलता मिली है॰ पुलिस ने यह उपलब्धि जिले के शेखूपुरसराय थाना अंतर्गत भेड़िया पुल के पास पनहेसा जाने वाली सड़क पर हासिल की. पुलिस ने 118 लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों के सदस्यों को गिरफ्तार किया है॰ पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयोग किए जाने वाले झारखंड के वाहन बोलेरो को भी जप्त कर लिया है॰ इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी बलराम कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शराब की एक बड़ी खेप जिले में प्रवेश कर रही है॰ इस सूचना के आधार पर शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया॰ वाहन चेकिंग अभियान में जिला पुलिस के तकनीकी सेल के पदाधिकारी और कर्मियों के अलावा शेखोपुरसराय थाना में पदस्थापित दरोगा राकेश कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे॰ इसी बीच पुलिस ने भेड़िया पुल से पनहेसा जाने वाली सड़क पर एक चार पहिया वाहन को आते देखा॰ वाहन रोकने के बाद पुलिस ने उस पर दो लोगों को बैठा पाया॰ उसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली॰ तलाशी में पुलिस को ब्लेंडर प्राइड कंपनी के 750 मिली लीटर के158 बोतल जिसमें कुल 118.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ॰ पुलिस ने चार पहिया वाहन बोलेरो और तस्करों के पास से दो एंड्राइड मोबाइल भी बरामद किया॰ गिरफ्तार अंतरराज्यीय तस्करों के सदस्यों की पहचान झारखंड के रांची जिला अंतर्गत ट्रील बस्ती कोकर निवासी स्वर्गीय सत्येंद्र प्रसाद के पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई॰ हालांकि वह मूल रूप से गया जिले के खिजरसराय थाना अंतर्गत सुरजू बीघा गांव का रहने वाला है॰ उसका दूसरा साथी भी झारखंड के रांची जिला अंतर्गत खेलगांव थाना के सूर्य नगर गांव निवासी संतोष कुमार शर्मा का पुत्र सौरभ कुमार है॰ पुलिस ने इस मामले में दोनों तस्करों से सघन पूछताछ की॰ पुलिस इस मामले में गिरफ्तार शराब तस्कर के आपराधिक इतिहास जानने का प्रयास कर रही है॰ पुलिस इस मामले में शराब लाने के स्रोत की जानकारी के संबंध में भी तस्करों से पूछताछ किया बाद में दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच शराब मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया॰









