जानलेवा हमले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. कोर्ट से उसे जेल भेजा गया

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – दो माह पहले युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि शहर के लालबाग मोहल्ला निवासी सोनू कुमार को आरोपियों ने घेरकर उसके उपर जानलेवा हमला किया था, इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया था, इसके साथ ही उसके पास से रुपए और अन्य सामानों को भी छीन लिया था.इस घटना के संबंध में सोनू कुमार ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे. इन दोनों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था. गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल राम का बेटा सुमित कुमार और भगवान राम का बेटा गौतम कुमार उर्फ उत्तम कुमार उर्फ भोला शामिल हैं. गिरफ्तार दोनों आरोपी आपस में चचेरे भाई है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment