10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क
शेखपुरा – केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर सेटी) शेखपुरा में 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमे सभी 34 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण संस्थान के निदेशक बालाजी धरणीधरण के द्वारा दिया गया सभी प्रशिक्षणार्थी को बताया कि इस तरह का संस्थान जिले में बेरोजगार युवक युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का रोजगार स्थापित करने का एक मौका देती हैं
आर सेटी के वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षक सुनील कुमार मुज़फ्फरपुर के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थी को बकरी में होने वाले रोग, बकरी का गर्वाधन, बकरी का शेड, बकरी का चारा,बकरी का टीका,बिहार सरकार के विभिन्न स्कीम इत्यादि के बारे में विस्तार से सभी प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी गई जिससे प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण के बाद अपना खुद का बकरी फार्म खोल सके और एक सफल उद्यमी बन सके और इसमें सभी 4 जीविका की स्वयं सहायता समूह की दीदी हैं संस्थान के वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा उद्यमिता के गुण , समय प्रबंधन, समस्या का समाधान, प्रभावी संचार, स्वप्रेरणा इत्यादि के बारे में बताया गया इस अवसर पर संकाय सदस्य अभिनव प्रसून कार्यालय सहायक साक्षी प्रिया उपस्थित थे









