एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – दुनिया के लोग चाँद पर अपना बसेरा बना लिया है लेकिन गाँव में अभी पुराने ख्यालात में जी रहे है. ऐसा ही मामला जहाँ मेंहुस थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों को लाठी और डंडे से बेहरमी से पिटाई कर देने की ख़बर आ रही है . इस घटना में सास दुखनी देवी, ससुर कपिल मांझी, बहू रिंकू देवी, पुत्र रामदुलार मांझी, गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में कपिल मांझी ने बताया कि विनोद मांझी,और उसके पुत्र जागो मांझी, इसके सभी रिश्तेदारों ने डायन आरोप लगाकर इन लोगों ने लाठी और डंडे से बेहरमी से पीटाई कर दी है . कपिल मांझी ने कहा कि इन सभी लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी . वहीं मेहुस थानाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह का कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पीड़ित के द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई किया जायेगा .

Leave a Comment