रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – बरबीघा थाना क्षेत्र के पनैपुर गांव निवासी नवल यादव का 8 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार की नदी में डूबने के कारण मौत हो गई, मृतक बच्चे का फुफा हरी यादव ने बताया कि खेतों में धान की रोपाई का कार्य चल रहा था, और बच्चे खेलते हुए नदी की और चला गया , इसी बीच प्रेम कुमार बांस के बने पुल पर से नदी में गिर गया, काफी खोजबीन करने के बाद नदी में से ही शव को बरामद किया गया. पनैपुर गांव में नदी को जेसीबी के द्वारा खोदाई की गई थी जिसके कारण काफी गहरा है, और नदी पार करने के लिए बांस के पुल का ही सहारे लोगों को आवागवन करना पड़ता है, जिसके कारण ये घटना घटी है.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 114









