निकाला गया ताजिया जुलूस ,देर रात्रि में किया कर्बला में पहलाम।

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार
शेखपुरा. जिले के प्रखंडो अरियरी ,चेवाड़ा ,शेखपुरा सहित तमाम प्रखंड क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा उर्दू की पहली तारीख से लगातार चल रहे इमाम हुसैन की शहादत के गम में बुधवार के दिन यानी दसवीं तारीख को मनाए जा रहे मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।इस दौरान बुधवार की संध्या को मुस्लिम धर्म को मानने वाले खासकर सुन्नी समुदाय के लोगों ने जहां ताजिया जुलूस निकाल पूरे गांव का भ्रमण कर अखाड़े में युवक लोग जमकर लाठी भांजने के कला का प्रदर्शन किया ।
वहीं बुजुर्ग लोगों ने पूरे दुनिया के बीच सच्चाई और ईमानदारी का पैगाम पहुंचाने वाले इमाम हुसैन की शहादत को याद किया ।वहीं शिया समुदाय के लोगों ने भी नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी दरगाह ,अहियापुर के अलावे हुसैनाबाद इत्यादि जगहों पर इमाम हुसैन के गम में नोहा गाया और देर रात्रि को करबला में आलम को पहलाम किया।अखाड़े में युवकों ने अपने लाठी भांजने के कला का प्रदर्शन किया. मुस्लिम समुदाय के मानने वाले खासकर सुनी लोगों ने ताजिए जुलूस के मौके पर अखाड़े में जमकर लाठियां भांजी और अपने कला का प्रदर्शन किया।
जिसका गबाह मुस्लिम समुदाय के साथ साथ जुलूस को देखने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे हिंदू समुदाय के महिलाएं व पुरूष भी बने और उक्त ताजिया जुलूस में शामिल हो हिंदू ,मुस्लिम एकता की मिसाल भी कायम की। देर रात्रि को किया पहलाम। मुस्लिम समुदाय के मानने वाले सुन्नी समुदाय के लोगों ने ताजिया जुलूस निकालने के बाद पूरे गांव का भ्रमण करते हुए अपने अपने स्थानीय कर्बला में देर रात्रि को पहलाम में किया ।









