जायदाद में हिस्सा नहीं दिए जानें पर दो पक्षों में जमकर चली लाठियां अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- बरबीघा थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में संपत्ति बंटवारे के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने तीन लोगों को मार पीट कर कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को डायल 112 की पुलिस टीम ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया। जहां घायलों की पहचान गंगटी गांव निवासी स्व चनेश्वर प्रसाद के बेटे अनिरुद्ध प्रसाद और उनके दो बेटे शुभम और शांतनु कुमार का नाम शामिल है। घायल अनिरुद्ध प्रसाद ने बताया कि उसके पिता और बड़े भाई की मौत हो चुकी है। उनकी भाभी और तीन भतीजे उन्हें संपत्ति में हिस्सा देना नहीं चाहते है। बंटवारा करने के लिए बोलने पर वह लोग मारपीट करने लगते है। अब तक तीन बार मारपीट कर चुके है। मामले को लेकर बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर वैभव कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment