इधर प्रेमी देवर के परिजनों ने भी महिला को अपने घर में बुलाने से कर रहे आना कानी

अब महिला इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है।
रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार
शेखपुरा -अरियरी थाना क्षेत्र के एक गांव में गजब प्रेम कहानी देखने को मिली है .जहां पहले एक विवाहिता ने अपने फुफेरा देवर से प्यार कर बैठी . और इसी चक्कर में उसने पति से तलाक ले लिया. और अब प्रेमी देवर के परिजनों ने महिला को अपने घर में रखने से इनकार कर दिया .जब महिला अपने प्रेमी के घर गई तो परिजनों ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया जिसको लेकर महिला अब न्याय को लेकर दर-दर भटक रही है इंसाफ के लिए महिला हेल्पलाइन पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 4 साल पूर्व अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथलौटिया गांव में हुई थी शादी के बाद उसका दाम्पत्य जीवन ठीक-ठाक चल रहा था इसी बीच फुआ के गोतनी का बेटा कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर गांव निवासी रघुवीर कुमार उसके मोबाइल पर फोन करने लगा फोन करके कहता था कि वह उसको पत्नी बनाकर रखना चाहता है उस वक्त हम उसको डांट कर मन कर दिए फिर वह नंबर बदल बदल कर उसको फोन करने लगा फिर कुछ दिन बाद ही फिर देवर रघुवीर कुमार उसका प्रेम संबंध हो गया जब इसकी जानकारी उसके पति को हुई तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा. रघुवीर बोला कि हम तुमसे शादी करेंगे इसलिए मैंने अपने पति से तलाक ले लिया रघुवीर उससे प्यार करता और वह उसके अपने साथ रखना चाहता है लेकिन तलाक के बाद पति ने जान मारने की नीयत से अपने कुछ सहयोगियों की मदद से हम पर जानलेवा हमला भी करवा दिया इसके बावजूद भी हम अपने देवर रघुवीर के साथ रहने के लिए गए तो रघुवर की मां मौसेरा भाई बड़ी मां और उसके भाई ने उसकी मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब इधर पीड़िता इंसाफ के लिए दर दर ठोकरें खा रही है. अब ऐसे में जाये तो कहाँ.









